Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Feng Shui Tips: घर में यहां लगा लिया शीशा तो धन की टेंशन हो जाएगी खत्म, इसे आज ही लगाइए

Feng Shui Tips: घर में यहां लगा लिया शीशा तो धन की टेंशन हो जाएगी खत्म, इसे आज ही लगाइए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Feng Shui Tips : धन के चक्कर में व्यक्ति क्या नहीं करता है। राह चलते भी कोई व्यक्ति धन आगमन के लिए जो उपाय  बताता है लोग उसे सहज करने लगते है। जीवन में सुख समृद्धि के लिए घर में धन आने का जरिया बना रहना चाहिए। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई  में उन उपायों के बारे बताया गया है जिनको करने से घर में बरकत होने लगती है। फेंगशुई में शीशे को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई के उपायों को अपनाकर आप भी सुख समृद्धि के शिखर पर पहुंच सकते है। आइये जानते है फेंगशुई के उपाय।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

1.फेंगशुई के अनुसार आपको शीशे को कुछ खास जगहों पर लगाने की जरूरत है। तो वहीं इन बातों का भी ध्यान रखना है कि शीशे को किन   जगहों पर लगाना शुभ नहीं होता है।
2. दुकान में उस जगह पर आईना लगाएं जहां से अंदर आने के दरवाजे का प्रतिबिंब नजर आता हो।
3.दुकान, कारखाना  या शोरूम की छत पर कभी भी आईना न लगाएं। ऐसा करना व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है।
4.घर के किसी भी कमरे में दरवाजे के पीछे दर्पण न लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास खत्म होने लगता है।

Advertisement