1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह

नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह

यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि मैं अपने शहर जौनपुर में आ गया हूं। आप सभी के अपार प्यार व जनसमर्थन से अभीभूत हूं, लेकिन सनद रहे कि वक्त आचार संहिता का है। श्री सिंह ने लिखा कि धारा 144 लागू है। कहीं जाने अंजाने में कानून का उल्लंघन ना हो जाए ।

By santosh singh 
Updated Date

जौनपुर। यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि मैं अपने शहर जौनपुर में आ गया हूं। आप सभी के अपार प्यार व जनसमर्थन से अभीभूत हूं, लेकिन सनद रहे कि वक्त आचार संहिता का है। श्री सिंह ने लिखा कि धारा 144 लागू है। कहीं जाने अंजाने में कानून का उल्लंघन ना हो जाए । उन्होंने कहा​ कि हम आप की भावनाओं की कद्र करते हैं और आपसे दरख्वास्त करते हैं कि चुनाव नियमों का पालन करें। आपका धनंंजय!

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अहंकार और अयोग्यता की बन गए हैं मिसाल, उन्हें अपने पद से देना चाहिए इस्तीफा

पढ़ें :- Bollywood: दिशा पाटनी का 'ऊंचा लंबा कद' भी नहीं भर पाया कटरीना की कमी, अक्षय कुमार हुए ट्रोल

बता दें कि जौनपुर लोकसभा सीट (Jaunpur Lok Sabha Seat) पर बुधवार को बसपा उम्मीदवार श्रीकला धनंजय सिंह (Shrikala Dhananjay Singh) ने नामांकन दाखिल कर दिया है। धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी श्रीकला सिंह बोलीं कि शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन किया। पति धनंजय की आज हुई रिहाई पर कहा कि उनके आने से हमें बहुत ताक़त मिलेगी।

बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह (BSP candidate Shrikala  Singh) पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह (Former MP and muscleman Dhananjay Singh) की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को वर्ष 2020 में लाइन बाजार थाना में अपहरण व रंगदारी के मामले में दर्ज मुकदमे में सात साल की सजा हुई है। हालांकि बीते शनिवार को उन्हें प्रयागराज हाईकोर्ट (Prayagraj High Court) ने जमानत दी है। कोर्ट द्वारा सजा में कोई ढील देने के कारण धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह को बुधवार को सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया है। देर शाम तक वो जौनपुर पहुंचेंगे और अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...