Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA Award 2022 : लियोनेल मेसी ने दूसरी बार जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड, स्पेन की अलेक्सिया बनीं बेस्ट महिला फुटबॉलर

FIFA Award 2022 : लियोनेल मेसी ने दूसरी बार जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड, स्पेन की अलेक्सिया बनीं बेस्ट महिला फुटबॉलर

By संतोष सिंह 
Updated Date

FIFA Award 2022 :  अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने वाले लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने एक और बड़ा खिताब अपने नाम किया है। सोमवार को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार (Best FIFA Men’s Player for 2022) जीत लिया है। 35 साल के इस फॉरवर्ड ने अपने करियर में दूसरी बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने 2019 में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। वहीं, महिलाओं में स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मेसी ने अपने क्लब पीएसजी के साथी किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

2022 कतर विश्व कप के चैंपियन अर्जेंटीना ने अवॉर्ड्स समारोह में चार ट्रॉफियां जीतीं। अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार मिला जबकि एमिलियानो मार्टिनेज ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर का खिताब अपने नाम किया।

एम्बाप्पे  फीफा विश्व कप 2022 (FIFA world cup 2022) में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने गोल्डन बूट भी जीता था। फ्रांस की टीम को फाइनल तक पहुंचाने और फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट तक मैच में बनाए रखने में उनका बड़ा योगदान था। वहीं, कीरीम बेंजेमा ने बैलेन डी ओर अपने नाम किया था और वह भी इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में थे, लेकिन मेसी ने दोनों को पीछे छोड़ा है। फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बॉल भी मेसी के नाम हुई थी।

मेसी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। 2016 में फीफा ने बैलेन डी ओर अवॉर्ड के आयोजकों से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद से हर साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान, पत्रकार और प्रशंसक वोट देते हैं। मेसी ने 2022 फीफा विश्व कप में शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने दो गोल दागे थे।

35 वर्षीय मेसी सात बार बैलन डी ओर खिताब जीत चुके हैं। मेसी ने पिछले साल यह सम्मान जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की जगह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। वहीं, महिलाओं में पुटेलस ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है, जबकि पिछले साल आखिरी के कुछ महीने वह चोट के चलते नहीं खेली थीं। वह लगातार दो बार बैलेन डी ओर भी जीत चुकी हैं। 29 साल की इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की यूरोपीय चैम्पियनशिप विजेता स्ट्राइकर बेथ मीड और अमेरिका की स्टार एलेक्स मॉर्गन को पीछे छोड़ते हुए साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब जीता है।

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं

पुटेलस वर्तमान में पिछले जुलाई में लगी घुटने की गंभीर चोट से उबर रही हैं। इस चोट की वजह से वह इंग्लैंड में स्पेन के खिलाफ यूरो कप मैच नहीं खेल पाई थीं। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस लीग में बार्सिलोना की ओर से 11 गोल किए थे। हालांकि, फाइनल में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

अर्जेंटीना- फीफा फैन अवार्ड 2022

लुका लोचशविली – फीफा फेयर प्ले अवार्ड

लियोनेल स्कालोनी – फीफा मेन्स कोच 2022

पढ़ें :- बेरोजगारी-महंगाई पर नहीं बोलते, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

सरीना विगमैन – फीफा महिला कोच 2022

मार्सिन ओलेक्सी – फीफा पुस्कस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ गोल)

एमिलियानो मार्टिनेज – फीफा मेन्स गोलकीपर अवार्ड 2022

मैरी एर्प्स – फीफा महिला गोलकीपर 2022

फीफा  अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (FIFA President Gianni Infantino) के उद्घाटन भाषण के बाद, समारोह की शुरुआत ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले को एक वीडियो श्रद्धांजलि के साथ हुई, जिनका 29 दिसंबर, 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पेले की पत्नी मर्सिया आओकी को ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो और राष्ट्रपति इन्फेंटिनो से विशेष पहचान पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर इंग्लैंड की मैरी एर्प्स थीं और सर्वश्रेष्ठ महिला कोच इंग्लैंड की महिला राष्ट्रीय टीम की सरीना विगमैन रहीं। पोलैंड के एंप्टी फुटबॉलर मार्सिन ओलेक्सी ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी टीम वार्टा पॉज्नान और स्टाल रेज्जो के बीच एक मैच में अपने एक फुट वॉली स्कोर के साथ पुस्कस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ गोल) जीता। फेयर प्ले अवार्ड विजेता जॉर्जिया (Fair Play Award Winner Georgia) के लुका लोचशविली थे।

पढ़ें :- कांग्रेस और बीआरएस वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं और गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं: अमित शाह
Advertisement