Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022 : फुटबॉल विश्व कप में बड़ा हादसा, खेल गांव के नजदीक लगी भीषण आग

FIFA World Cup 2022 : फुटबॉल विश्व कप में बड़ा हादसा, खेल गांव के नजदीक लगी भीषण आग

By संतोष सिंह 
Updated Date

FIFA World Cup : कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup) खेला जा रहा है। अभी ग्रुप दौर के मुकाबले चल रहे हैं। मैच से ज्यादा यह विश्व कप (World Cup)अलग-अलग तरह के विवादों के कारण चर्चा में है। अब आयोजकों को एक और चीज ने परेशान किया है। दरअसल, विश्व कप (World Cup) के लिए बनाए गए खेल गांव (फैन विलेज) के नजदीक आग लग गई। यह घटना देश के सबसे बड़े लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium)  के करीब हुई है।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल फोटो में यह दिख रहा है कि आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं उठ रहा है। इस बारे में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर के एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगी थी। उस पर काबू पा लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जब धुआं खेल गांव की ओर बढ़ा तो अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जगह से भागने लगे। हालांकि, पुलिस बल उन्हें समझाया और कहा कि आग बड़ी नहीं है। कतर के आंतरिक मंत्रालय (Ministry of Interior) ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद एक द्वीप पर लगी, जो लुसैल शहर (City of Lusail) का हिस्सा है। लुसैल टूर्नामेंट के दौरान कई मैचों की मेजबानी कर रहा है। शनिवार को देर रात यहीं पर अर्जेंटीना (Argentina) का मुकाबला मैक्सिको (Mexico) से होना है। आग लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) से करीब 3.5 किलोमीटर (2 मील) दूर थी।

Advertisement