मुंबई। फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। पहलाज के करीबी ने जानकारी दी कि उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनका निधन हुआ। वो लीवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे।
पढ़ें :- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त
निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi Film Industry) में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रहे। उन्होंने देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था (CBFC) के पूर्व प्रमुख के तौर पर भी बड़ा काम किया।