लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Three-tier Panchayat elections) की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (Final Voter List Released) बुधवार को कर दिया है। जिलों में जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। आयोग ने 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। आयोग ने जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित (Voter List Released) कर दी है।
पढ़ें :- प्रधानों के कार्यकाल को 6 महीने बढ़ाने पर हाईकोर्ट सख्त, बोला- अगली सुनवाई पर चुनाव की तारीख लेकर आएं!
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections) के लिए राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने जिला स्तर पर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) की मतदाता सूची हर जिले में डीएम जारी कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आंकड़े कंपाइल करेगा।
दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है। इस बार मतदाताओं को नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी दिया गया है, जिससे पहचान और चुनावी प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। अंतिम मतदाता सूची (Final voter list) जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
बीते दिनों पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि 40.19 लाख नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तकनीकी कारणों से इसे डाउनलोड करने में कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। संबंधित विभाग समस्या के समाधान के प्रयास में लगा है।
बीते दिसंबर में जारी अनंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या पिछले पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) की तुलना में 40.19 लाख अधिक थी। अंतिम मतदाता सूची तैयार करने में आयोग को कुल 169 दिन लगे और हाई कोर्ट ने भी पिछले दिनों आयोग से पंचायत चुनाव समय पर न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा था कि चुनाव कब होंगे। कोर्ट ने इसकी तारीख भी मांगी थी। ऐसे में अब पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।