FIR filed against Bollywood singer Badshah: बॉलीवुड सिंगर बादशाह पर धार्मिक भावनाएं आहत (hurting religious sentiments) करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उनके लेटेस्ट गाने वेलवेट फ्लो में ईसाई धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला शहर में दर्ज किया गया था।
पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
इसे लेकर लोगो में आक्रोश है। पुलिस अधिकारी के अनुसार ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के प्रतिनिधि इमानुअल मसीह की औपचारिक शिकायत के बाद मंगलवार 29 अप्रैल को रैपर बादशाह के गाने में चर्च और बाइबल शब्दों का इस्तेमाल ऐसे संदर्भ में किया गया है, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो (Badshah song Velvet Flow) को बादशाह (Badshah) ने गाया है और उन्होंने इसके बोल भी लिखे हैं। वेलवेट फ्लो का म्यूजिक हितेन ने तैयार किया है, गाने के वीडियो में बादशाह को यात्रा करते, एयरपोर्ट पर और जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया है।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरविंदर सिंह ने पुष्टि की कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मुद्दे से संबंधित है। बटाला में मंगलवार को एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
प्रदर्शनकारियों ने बादशाह पर कमर्शियल फायदे के लिए एक धर्म और उसके पवित्र प्रतीकों का अनादर करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक बादशाह का इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
साभार- यूटयूब