Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Fitkari ka Totka: कर्ज से पाना है मुक्ति या धन प्राप्ति के का बनाना है मार्ग, अपनाएं ये गजब का टोटका

Fitkari ka Totka: कर्ज से पाना है मुक्ति या धन प्राप्ति के का बनाना है मार्ग, अपनाएं ये गजब का टोटका

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Fitkari ka Totka: हमारे जीवन से जुड़ी तमाम चीजों के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से जीवन में आ रही अड़चनों और मुसीबतों को कम किया जा सकता है।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

अक्सर लोगों को पैसों से जुड़ी समस्या सताती है, जबकि जीवन में पैसा बहुत जरूरी होता है। वहीं कई बार लोग कर्ज के तले इस कदर दब जाते हैं कि उससे बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में वास्तु शास्त्र में इसके लिए कुछ बातें बताई गई हैं, जिससे आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में फिटकरी के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप पैसों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं के ये कौन से उपाय हैं।

धन प्राप्ति के लिए उपाय

धन प्राप्ति के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध व संपन्न होने के लिए प्रतिदिन फिटकरी को जल में मिलाकर स्नान करें। ज्योतिष मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है।

गृह-क्लेश से मिलता है छुटकारा

ज्योतिष के अनुसार, अगर आपके घर में हर समय कलह का माहौल रहता है, तो फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे रख लें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप फिटकरी को एक कपड़े में बांध लें और किसी पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें। ऐसा करने से आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। ध्यान रहे कि ये उपाय आपको तीन बुधवार को लगातार करना है।

शादी के लिए उपाय

यदि आपकी शादी होने में देर हो रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको सोमवार के दिन स्नान के बाद थोड़ा सा फिटकरी पाउडर और चूना लेना है। इन्हें एक कागज में रखें और ले जाकर किसी केले, आम या बरगद के पेड़ के नीचे रख दें।

ध्यान रहे इस दौरान आपको अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना गोत्र और अपनी मनोकामना बोलनी है। आप शादी की मनोकामना बोलते हुए उस पेड़ की 7 परिक्रमा करके वापस घर आ जाएं। इससे बहुत जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं।

Advertisement