Delhi News: यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली में हर तरफ बाढ़ का पानी घुस आया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भर गया है। इसको देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- AAP Candidate 2nd List: दिल्ली चुनाव के लिए आप की दूसरी लिस्ट जारी; सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव
इस बीच यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है। इस दौरान लगातार राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।