1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP और RSS के लोग बाबा साहेब अंबेडकर जी के योगदान को चाहते हैं मिटाना, आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया: राहुल गांधी

BJP और RSS के लोग बाबा साहेब अंबेडकर जी के योगदान को चाहते हैं मिटाना, आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले अडानी पर अमेरिका में केस होने का मामला आया, जिस पर पूरे समय BJP ने सदन में चर्चा नहीं होनी दी। फिर अमित शाह जी का अंबेडकर जी पर बयान आया। हम शुरू से कहते आए हैं कि BJP-RSS की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर जी के खिलाफ है। BJP और RSS के लोग बाबा साहेब अंबेडकर जी के योगदान को मिटाना चाहते हैं। अंबेडकर जी के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बाबासाहेब आंबडेकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसदों के बीच कथित धक्का-मुक्की हुई। इसमें भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया कि, इसमें उनके सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसको लेकर भाजपा नेताओं की तरफ कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले अडानी पर अमेरिका में केस होने का मामला आया, जिस पर पूरे समय BJP ने सदन में चर्चा नहीं होनी दी। फिर अमित शाह जी का अंबेडकर जी पर बयान आया। हम शुरू से कहते आए हैं कि BJP-RSS की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर जी के खिलाफ है। BJP और RSS के लोग बाबा साहेब अंबेडकर जी के योगदान को मिटाना चाहते हैं। अंबेडकर जी के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है।

हमने अमित शाह से इस्तीफ़ा मांगा, लेकिन वो नहीं हुआ और आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया है। हम अंबेडकर जी की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे। संसद की सीढ़ियों पर BJP के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं देते हैं। इन्होंने अंबेडकर जी का अपमान किया है, उस पर अमित शाह माफी मांगें और इस्तीफ़ा दें। BJP जिस मुख्य मुद्दे को मिटाना चाहती है-वो अडानी का केस है, जिस पर ये चर्चा नहीं चाहते हैं। अडानी को नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान बेच रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के बारे में जो बयान दिया है, वो बहुत ही दुखद है। उन्होंने बिना फैक्ट के कल प्रेस वार्ता कर भी झूठ ही कहा। आज तक BJP ने बाबा साहेब और पंडित नेहरू के बारे में जो भी कहा है, वो सब झूठ है।

हम संसद के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन BJP के लोग हमें रोकने के लिए द्वार पर आकर बैठ गए। INDIA गठबंधन की महिला सांसदों को भी अंदर जाने से रोका गया। उन लोगों ने मुझे धक्का दिया, मेरा संतुलन बिगड़ा और मैं नीचे गिर गया, लेकिन वे उल्टा हमारे ऊपर ही इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने उन्हें धक्का दिया है। हमारे दल में आज ज्यादातर महिलाएं थीं। हम सभी जब चलते हुए संसद के मकर द्वार की तरफ आ रहे थे, तब भी ये लोग हमारा मजाक उड़ा रहे थे। BJP ने देश में आज जिस तरह का माहौैल बना रखा है, उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज इसकी वजह से पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...