Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक, देखने वाले बोले…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बदला अपना लुक, देखने वाले बोले…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का क्रेज अभी भी बरकरार हैं। नए स्टाइलिश खिलाड़ियों के बीच भी धोनी का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी अपने हेयर के लुक्स के कारण तो कभी बाइक्स को लेकर वो अपने प्रसंशको के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

पढ़ें :- IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

धोनी बिल्कुल किसी कम्पयूटर के विंडोज साफ्टवेयर जैसा नए वर्जन में अपडेट होते रहते है। धोनी को कॉपी करने वालों की कोई कमी नहीं है। वो नए लुक में दिखे नही कि उनका लुक मार्केट में छा जाता है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

वो अंतिम बार आईपीएल के 13वें सीजन में खेलते हुए नजर आयें थे। उन्होनें अगले सीजन में भी खेलने का निर्णय लिया है। वो अपना निर्णय टीम मैनेजमेंट को बता चुकें है।

आईपीएल के पिछले सीजन में उनकी टीम सीएसके अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पायी थी। प्ले आफ में पहुंचने में नाकाम रही सीएसके ने धोनी को ही अगले सीजन के लिए अपना कप्तान बरकरार रखा है। धोनी लंबे समय बाद अपने नए लुक में नजर आयें है। आप देख सकते है की वो इस नए लुक में कैसे नजर आ रहें है।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने खत्म की रोहित शर्मा की ये बड़ी टेंशन; अब सुकून से भरेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान

 

Advertisement