Bangladesh former Chief Justice Khairul Haque : बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (Former Chief Justice of Bangladesh) एबीएम खैरुल हक (ABM Khairul Haque) को गुरुवार सुबह उनके धनमंडी स्थित आवास से ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा (डीबी) ने गिरफ्तार किया है। एबीएम खैरुल हक ने बांग्लादेश के 19वें चीफ जस्टिस के रूप में काम किया था। 67 वर्ष की अनिवार्य सेवानिवृत्ति आयु के बाद वे पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा, 2013 में उन्हें लॉ कमीशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, और इस पद पर उनकी नियुक्ति कई बार नवीनीकृत की गई।
पढ़ें :- ईरानी सेना IRGC ने खाई कसम, कहा- अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या एक ऐसा अपराध , जिसका हिसाब नेतन्याहू को अपनी जान देकर चुकाना होगा
खबरों के अनुसार,खैरुल हक के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, और उन्हें पूछताछ के लिए मिंटो रोड स्थित डीबी मुख्यालय ले जाया गया है। गिरफ्तारी के कारणों और मामलों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उन पर भ्रष्टाचार और न्यायिक फैसले बदलने का आरोप लगाया गया।