Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान: “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं”

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान: “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए हैं। रावत बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  बलिया पहुंचे हुए थे। जहां उनके दिए गए इस बयान के चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

भाजपा गोडसे वाली राजनीति अपना कर चलती है..

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी गांधीवादी नीति पर चलती है, लेकिन भाजपा गोडसे वाली राजनीति अपना कर चलती है।

राहुल गांधी देश की छवि को खराब करने का काम कर रहे..

इस पर रावत ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे,उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी कौन सा गांधीवाद पर चल रहे हैं। गांधी जी ने स्वदेशी की बात की। राहुल गांधी देश की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

गांधी जी की हत्या हुई उससे हम सहमत हैं…

इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे।उन्होनें गांधी को मारा वो एक अलग मुद्दा है। जहां तक मैने गोडसे को जाना और पढ़ा है वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की हत्या हुई उससे हम सहमत हैं।

Advertisement