Former Chinese PM Zhu Rongji : चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी 2 का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। झू रोंगजी को आर्थिक सुधारों का जनक माना जात है। पूर्व पीएम ने ही चीन को WTO में शामिल करवाया था और साथ ही चीन में आर्थिक तेजी लाने में काफी मदद की थी। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, Zhu Rongji ने 1990 के दशक में सरकारी उद्योगों में बड़े और मुश्किल परिवर्तन करके और चीन को विश्व व्यापार संगठन में शामिल कराया था। इससे चीन को जबरदस्त आर्थिक तेजी की शुरुआत करने में मदद मिली थी। नके निधन से चीन के राजनीतिक और आर्थिक जगत में एक युग का अंत हो गया है।
पढ़ें :- 'इमरान खान की जेल में मौत', पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप
1998 से 2003 तक रहे थे चीन के pm
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बीजिंग में बीमारी की वजह से Zhu Rongji का निधन हो गया। 98 वर्ष की उम्र में Zhu Rongji ने अंतिम सांस ली। Zhu Rongji वो थे, जिन्हें कभी दूसरे कम्युनिस्ट देशों में सुधारों की तारीफ करने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वासित कर शारीरिक श्रम करने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन बाद में 1998 से 2003 तक चीन के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए थे।