नई दिल्ली। केन्या का पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा (Former Prime Minister of Kenya Raila Odinga) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ओडिंगा भारत के दौरे पर थे। बुधवार सुबह वह भारत के केरल में एरनाकुलम (Ernakulam in Kerala) में उन्होने आखिरी सांस ली है। ओडिंगा केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री थे और वर्तमान में वह विपक्ष के वह प्रमुख नेता थे। ओडिंगा अपने देश में राजनीति की एक जानी-मानी सख्सियत थे।
पढ़ें :- ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने किया स्वागत
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वह एक प्रखर राजनेता और भारत के अच्छे दोस्त थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे उन्हें करीब से जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हमारा सहयोग वर्षों तक जारी रहा। हमारी संस्कृति, मूल्यों और प्राचीन ज्ञान के प्रति उनका विशेष लगाव था। यह भारत-केन्या संबंधों को मज़बूत करने के उनके प्रयासों में भी दिखाई देता था। वह विशेष रूप से आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के प्रशंसक थे। उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य पर इनके सकारात्मक प्रभाव को देखा था। इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और केन्या के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।