Former PM Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ महीने में पहली बार रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी बहन और पत्नी से मुलाकात की है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता के बीच उनसे परिवार की हर हफ्ते मुलाकात की इजाजत दे दी थी। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने को भी कहा था।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
पूर्व पीएम इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ राजनीतिक पार्टी के संस्थापक क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अभी भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बहन नूरीन नियाजी ने इस साल पहली बार उनसे 15 मिनट तक मुलाकात की। जहां उन्होंने उनकी सेहत और दूसरे मुद्दों पर बातचीत की।