Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस पार्टी में दौड़ गई शोक की लहर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस पार्टी में दौड़ गई शोक की लहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ  नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। बाराबंकी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं मोहसिना किदवई ने केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं समेत परिवार और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

वह तीन बार मेरठ से रहीं सांसद, नोएडा में निकलेगी अंतिम यात्रा निकलेगी। नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। दिल्‍ली के निजामुद्दीन कब्रिस्‍तान में शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

दो बार राज्‍य सभा सदस्‍य रहीं

1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

कांग्रेस महासचिव पद भी काम किया

पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला

गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि मोहसिना किदवई बेहद सौम्‍य स्‍वभाव की थीं। उनके व्‍यक्तित्‍व में सरलता और विनम्रता झलकती थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्‍होंने कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में देश की सेवा की है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर लिखा कि हमें मोहसिना किदवई जी की बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन की बहुत कमी खलेगी। वे अपने समय की एक अग्रणी हस्ती थीं। UP की उन चुनिंदा महिला PCC अध्यक्षों में से एक के तौर पर, उन्होंने राज्य के हर कोने का दौरा किया और विभिन्न ज़िलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मज़बूत रिश्ते बनाए।

उनका साहस, वैचारिक प्रतिबद्धता और देशभक्ति बेमिसाल थी। वे एक दयालु और संवेदनशील इंसान भी थीं, जिन्होंने अत्यंत गरिमापूर्ण जीवन जिया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें इस दुख को साहस के साथ सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement