1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी की सड़कों पर रफ्तार का कहर, पैदल सड़क पार कर रही महिला को बाईक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

अमेठी की सड़कों पर रफ्तार का कहर, पैदल सड़क पार कर रही महिला को बाईक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश (UP)  के अमेठी जनपद (Amethi District) के कमरौली थाना क्षेत्र (Kamrauli Police Station Area) के उतेलवा मोड़ (Utelwa Mod) पर आज, 10 अप्रैल 2026 की सुबह एक बड़ा ही दयनीय सड़क हादसा हुआ, जिसमे एक 55 वर्षीय महिला शान्ति सिंह (55-year-old Shanti Singh) की एक तेज रफ्तार वाली बाइक की टक्कर में जान चली गई।

By santosh singh 
Updated Date

अमेठी। उत्तर प्रदेश (UP)  के अमेठी जनपद (Amethi District) के कमरौली थाना क्षेत्र (Kamrauli Police Station Area) के उतेलवा मोड़ (Utelwa Mod) पर आज, 10 अप्रैल 2026 की सुबह एक बड़ा ही दयनीय सड़क हादसा हुआ, जिसमे एक 55 वर्षीय महिला शान्ति सिंह (55-year-old Shanti Singh) की एक तेज रफ्तार वाली बाइक की टक्कर में जान चली गई।

पढ़ें :- बड़े भाई ने बाइक में आग लगाई, तो छोटा भाई पेट्रोल से नहा खुद को आग के हवाले किया,अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

यह दर्दनाक घटना आज सुबह की है जब महिला अपने बेटे के साथ पैदल सड़क पार कर रही थी। उस महिला का बेटा इस पूरी घटना का चश्मदीद गवाह है। उसकी आँखों के सामने ही एक बहुत तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी माँ को टक्कर मारी और फरार हो गया। वह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उस महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस घटना के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हांलाकि स्थानीय पुलिस ने उस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस ​घटना की सुचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हाल के दिनों में अमेठी में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के किसनी गांव के पास दिनांक 7 अप्रैल को सड़क पर फैली बालू के कारण एक बाइक फिसल गई थी, जिसमें 27 वर्षीय करिश्मा की मौत हो गई थी। इसके अलावा 6 अप्रैल को कोरारी गांव में एक अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराने के कारण दो युवकों, अमन सिंह और अनिकेत सिंह की जान चली गई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- अमेठी में पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाकर गोली मारकर की हत्या ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...