Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Free petrol scheme: उत्तर प्रदेश के इस शहर में इस दिन मिलेगा मुफ्त पेट्रोल, बस इतनी सी है शर्त

Free petrol scheme: उत्तर प्रदेश के इस शहर में इस दिन मिलेगा मुफ्त पेट्रोल, बस इतनी सी है शर्त

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक पेट्रोल पंप मालिक ने अनोखी स्कीम निकाली है। जिसमें वोट डालने वाले व्यक्ति को मुफ्त में पेट्रोल मिलेगा। बस शर्त इतनी है कि उंगली में स्याही का निशान होना चाहिए। दरअसल पतारा कस्बे के पास स्थित कुष्मांडा पेट्रोल पंप और रामचंद्र पेट्रोल पंप पर 13 और 14 मई को फ्री में पेट्र्रोल मिलेगा।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक अनुराग गुप्ता के अनुसार 13 औऱ 14 मई को उंगली पर स्याही का निशान दिखाने वाले को सौ रुपये के पेट्रोल पर एक रुपये अधिक का पेट्रोल दिया जाएगा। अगर कोई पांच सौ रुपए का पेट्रोल डलाएगा उसे पांच सौ पांच रुपये का पेट्रोल दिया जाएगा। अनुराग के अनुसार इस स्कीम के द्वारा लोगो को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे है।

Advertisement