Two Spies Arrested in Hapur : दिल्ली इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और यूपी पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दो युवकों को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है, अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है।
पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से दिया टिकट?
दोनों सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसे भारत के संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेज रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप के जरिए लगातार संपर्क में थे। साल 2025 में इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे जासूसी में बदल गई। पैसों के लालच में आकर उन्होंने संवेदनशील स्थानों की जुड़ी जानकारी भेजना शुरू कर दी।
हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया कि, आरोपियों ने दिल्ली के राम नगर मेट्रो स्टेशन , ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और कई अन्य धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजी। 19 फरवरी 2026 को भी उन्होंने कई संवेदनशील जगहों की जानकारी शेयर की थी। उन्होंंने आगे बताया कि, दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके मोबाइल से कई अहम फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जो जांच एजेंसियों के लिए बड़े सुराग साबित हो सकते हैं।
कौन है शहजाद भट्टी?
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन माना जाता है, जिसका नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ है। उस पर पाकिस्तान सरकार भी पाबंदी लगा चुकी है। बताया जाता है कि वह हथियारों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। कुछ रिपोर्ट कहती है कि उसके नेटवर्क के जरिए चीन, अमेरिका, रूस जैसे देशों से हथियार खरीदे जाते हैं और फिर उन्हें पूरी दुनिया में पहुंचाया जाता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को भट्टी के यूरोप में होने के इनपुट हैं, लेकिन सही लोकेशन किसी को पता नहीं है।
पढ़ें :- पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक, पति ने तेजाब से नहला दिया रिश्तेदार को
रिपोर्ट: हर्ष गौतम