1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक, पति ने तेजाब से नहला दिया रिश्तेदार को

पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक, पति ने तेजाब से नहला दिया रिश्तेदार को

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नि के साथ अवैध संबंध (Illicit Affair) के शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। जाजमऊ निवासी गुलफाम शाहिद (Gulfam Shahid) ने अपने रिश्तेदार शाहिद पर पहले ब्लेड से हमला किया और फिर उस पर तेजाब उड़ेल दिया।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नि के साथ अवैध संबंध (Illicit Affair) के शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। जाजमऊ निवासी गुलफाम शाहिद (Gulfam Shahid) ने अपने रिश्तेदार शाहिद पर पहले ब्लेड से हमला किया और फिर उस पर तेजाब उड़ेल दिया। घटना उस वक्त हुई जब गुलफाम शाहिद (Gulfam Shahid) को बातचीत के बहाने उसके कारखाने से बाहर बुलाकर लाया। जैसे ही शाहिद बाहर आया, गुलफाम ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बोतल में लाया हुआ तेजाब उस पर डाल दिया। शाहिद जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपी ने उसे सड़क पर दौड़ाकर फिर से तेजाब डाल दिया।

पढ़ें :- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चल रहा था अमेरिकी नागरिकों को ठगने का खेल, लखनऊ में 4 महिला समेत 16 आरोपी पकड़े गए

स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल शाहिद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और शाहिद के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर शाहिद को निशाना बनाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सत्यजीत (DCP Satyajit) ने बताया, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि बार-बार समझाने के बावजूद उसका शक खत्म नहीं हुआ, इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

रिपोर्ट : हर्ष गौतम

पढ़ें :- लड़की ने डेट पर बुलाया, रेस्टोरेंट पहुंचते ही 21 हजार का बिल थमाया, पैसे देने से इनकार किया तो हुई पिटाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...