Guatemala’s Volcán de Fuego : मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में सोमवार को उस समय हालात असमान्य हो गए जब अचनाक फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. यह खतरे का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है। खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने ज्वालामुखी के पास स्थित दो गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। यह ज्वालामुखी राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। इस विस्फोट से बादल पूरी तरह लाल हो गए हैं और 3,763 मीटर ऊंचे इस ज्वालामुखी की ढलानों से लावा तेजी से नीचे की तरफ बह रहा है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’
वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बार भी प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ग्वाटेमाला प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ इलाके में आता है. यह दुनिया का ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप और ज्वालामुखी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं।