Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. G7 Summit 2023: हिरोशिमा में जापानी पीएम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी किया अनावरण

G7 Summit 2023: हिरोशिमा में जापानी पीएम से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी किया अनावरण

By शिव मौर्या 
Updated Date

G7 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान पहुंचे हैं। पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा गए हैं। उन्होंने G7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा, मुझे G7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला। हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए यह जानना गौरवपूर्ण कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें। मैं महात्मा गांधी को सम्मान देता हूं।

Advertisement