Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganesh Chaturthi 2023 : धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव,मिलता है विघ्नहर्ता का वरदान

Ganesh Chaturthi 2023 : धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव,मिलता है विघ्नहर्ता का वरदान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganesh Chaturthi 2023 : प्रथम पूज्य सुख,समृद्धि और विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि के दिन हुआ था। परंपरा के अनुसार इस तिथि पर  विधि-विधान के साथ पूजा करते हुए  भगवान गणेश को घर पर स्थापित किया जाता है। और अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ समाप्त गणेश उत्सव का यह पर्व पूर्ण हो जाता है। मान्यता है शुभ कार्य को करने से पहले अगर भगवान गणेश की पूजा की जाए तो कार्यों में बाधाएं नहीं आती और कार्य सफल होता है।

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। 19 सितंबर 2023 की सुबह 11:01 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक गणेश पूजा करने का सबसे  समय शुभ रहेगा। पूजा का अंतिम दिन गुरुवार 28 सितंबर 2023 है। इस दिन गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी 2023 के दिन गोवा, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अवकाश रहता है। इस दिन बैंक, स्कूल और सरकारी कार्यालय जैसे सार्वजनिक संस्थान भी बंद रहते हैं।

Advertisement