1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

आचार्य रत्नाकर तिवारी ने बताया कि 17 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope 17 May 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 मई 2024 शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आचार्य रत्नाकर तिवारी ने बताया कि 17 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

मेष राशि- आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं।

वृष राशि- आज वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान

सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- आज कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन यथोचित लाभ संदिग्ध है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- आज धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को लाभ होगा। आज विवाद हो सकता है।

धनु राशि- आज आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आज भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी।

पढ़ें :- Margashirsha Month 2026 : अगहन मास में नदी स्नान दान-पुण्य का विशेष महत्व, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा

मकर राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि- आज मन शान्त रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आज सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...