Garuda Purana : जीवन अमूल्य है। जीवन के बारे सनातन धर्म के शास्त्रों में वर्णित है। जीवन के रहस्य के बारे में धार्मिक ग्रंथ गरुड़ पुराण में विस्तृत रूप से बताया गया है। जीवन जीने के लिए पालन करने योग्य आवश्यक बातों को कारण और निवारण सहित वर्णन किया है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु का उनके वाहन गरुड़ के साथ चर्चा के दौरान की कई बातों को बताया गया है। यह वैष्णव पुराण है। गरुड़ पुराण में विष्णु-भक्ति का विस्तार से वर्णन है। गरुड़ पुराण के अनुसार कुल देवता के प्रसन्न होने से आपकी सात पीढ़ियां खुशहाल रह सकती हैं, इसलिए इनकी पूजा जरूर करें।
पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 : आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
आर्थिक समृद्धि
कुल देवता की पूजा करने से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। जिन घरों में पितरों का आशीर्वाद रहता है, वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। कुल देवता के प्रसन्न होने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
भगवान को लगाएं भोग
जिस घर पर भोजन को बिना चखे भगवान को और कुल देवता को भोग लगाया जाता है, उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। इसलिए अगर आप अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की मेहरबानी चाहते हैं तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किचन में कभी भी जूठा खाना न रखें। इसके साथ ही घर को गंदा न रखें।
अन्न दान
सनातन धर्म में अन्न दान का विशेष् फल बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कुल देवता को अन्न दान करने से सात पीढ़ियां खुशहाल रह सकती है। दानकर्ता को पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करें। इससे आपकी पीढ़ी के अलावा सात पीढ़ियों का कल्याण होगा।
ग्रंथों का पाठ
गरुड़ पुराण के अनुसार हर एक व्यक्ति को धर्मग्रंथ में छिपे हुए ज्ञान और विद्या को समझना चाहिए, आप उच्च व्यावाहारिक शिक्षा के साथ धर्म-कर्म का भी ज्ञान रखें।