Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गौतम अदाणी ने गायक जुबीन गर्ग को लेकर दिया बड़ा बयान: कहा- गर्ग पूर्वोत्तर के लिए थे दिल की धड़कन

गौतम अदाणी ने गायक जुबीन गर्ग को लेकर दिया बड़ा बयान: कहा- गर्ग पूर्वोत्तर के लिए थे दिल की धड़कन

By Satish Singh 
Updated Date

FILE PHOTO: Indian billionaire Gautam Adani speaks during an interview with Reuters at his office in the western Indian city of Ahmedabad April 2, 2014. Picture taken April 2, 2014. REUTERS/Amit Dave/File Photo

नई दिल्ली। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने जुबीन गर्ग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौतम अदाणी ने अपने एक्स हैंडल पर गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गायक को उनके गायन करियर के लिए लीजेंड और पूर्वोत्तर की धड़कन बताया है। गौतम अदाणी ने लिखा कि गुवाहाटी में जुबीन गर्ग के परिवार मैं खुद मिला था। जुबीन का संगीत पूर्वोत्तर की धड़कन बन गया था और लोगों के लिए उनका प्यार हमेशा पीढ़ियों तक गूंजता रहेगा। उनका संगीत और यादें लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।

पढ़ें :- भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी, एक ही कार में हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 126वें एपिसोड में प्रतिष्ठित असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कैसे ज़ुबीन का असम की संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि लोग ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। ज़ुबीन गर्ग एक प्रसिद्ध गायक थे जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। उनका असमिया संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। ज़ुबीन गर्ग हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। ज़ुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया गया और बाद में एक व्यावसायिक उड़ान से असम पहुँचाया गया। 21 सितंबर को गुवाहाटी पहुंची। गर्ग पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को असम के कमरकुची गाँव में सैकड़ों प्रशंसकों, उनके परिवार के सदस्यों, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में किया गया। श्मशान घाट पर ज़ुबीन को तोपों की सलामी दी गई। उनके आकस्मिक निधन की जांच अभी जारी है।

Advertisement