1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नेपाल (Nepal) में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वहां की जनता और सरकार हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नेपाल के उनके भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नेपाल (Nepal) में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वहां की जनता और सरकार हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नेपाल के उनके भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा।

पढ़ें :- यूपी लेखपाल परीक्षा परिणाम, यूपीएसएसएससी ने कहा, इसमें अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस

पड़ोसी देश नेपाल में चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर जारी संदेश में लिखा, ‘नेपाल में चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण संचालन पर देश की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई।’

RSP को सोशल मीडिया की रणनीति और प्रवासियों की फंडिंग से मिला फायदा

नेपाल के ऐतिहासिक जनादेश के पीछे प्रवासियों के समर्थन की भी भूमिका है। इस देश की राजनीति और चुनाव परिणाम से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाली डायस्पोरा (प्रवासी) से मिली फंडिंग ने बालेंद्र शाह और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के चुनाव प्रचार को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई। आरएसपी पदाधिकारियों का कहना है कि नेपाल से बाहर, खासकर अमेरिका में नेपालियों से बड़े दान मिले। बड़ी रैलियों और चुनाव प्रचार अभियान में इससे मदद मिली। मीडिया स्ट्रैटेजी के तहत उन्होंने लगभग हर आठ दिन में एक बड़ा भाषण दिया। 650 से अधिक लोगों की सोशल मीडिया टीम ने उनके संदेशों को पूरे देश में पहुंचाया।

9 मार्च तक पूरी हो सकती है मतगणना

नेपाल में हुए आम चुनावों की मतगणना 9 मार्च तक पूरी होने की संभावना जताई गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने बताया कि चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि 165 सीटों की गिनती पूरी होने के 24 घंटे के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आयोग इस बार मतगणना को पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बनाने की कोशिश कर रहा है। 2022 के आम चुनाव में सभी नतीजे आने में लगभग दो सप्ताह का समय लग गया था। हालांकि इस बार चुनाव आयोग का दावा है कि परिणाम पहले की तुलना में काफी जल्दी घोषित किए जाएंगे

पढ़ें :- 'यादव मुसलमान होता तो एनकाउंटर...' कौन हैं काजल निषाद, जो गोंडा हत्याकांड पर पुलिस से भिड़ गईं?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...