भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गंभीर ने बोला कि रोहित के साथ उनका जुड़ाव उस समय का है जब दोनों भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर ड्रेसिंग रूम साझा करते थे। इसलिए बाद में कोच और कप्तान की भूमिका में साथ काम करना उनके लिए कोई नई शुरुआत नहीं थी।
पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सचिन, विराट और रोहित जो ना कर सके...
‘उसे पता है मैं क्या सोचता हूं’
गंभीर ने बताया कि लंबे समय तक साथ खेलने की वजह से दोनों एक-दूसरे के काम करने के तरीके और सोच को समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर उनकी और कप्तान की राय अलग हो सकती है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा टीम के हित को ध्यान में रखकर होना चाहिए। उनके मुताबिक यही चीज उनके बीच काम करने को आसान बनाती है।
अब दोनों एक बार फिर भारतीय ड्रेसिंग रूम में साथ दिखाई देंगे। भारत का घरेलू वनडे सत्र 27 सितंबर से शुरू होगा, जब तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हो रही है जबकि टीम की कप्तानी शुबमन गिल करेंगे।
टीम के फैसले पर गंभीर का साफ संदेश
पढ़ें :- IND vs NZ Test Stumps : दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूती स्थिति में भारत! यशस्वी-राहुल की फिफ्टी
गंभीर ने अपने और रोहित के रिश्ते को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच मतभेद होना असामान्य नहीं है। उनका जोर इस बात पर रहा कि चर्चा या अलग राय के बावजूद टीम का हित सबसे ऊपर होना चाहिए। इसी सोच के साथ दोनों ने पहले भी साथ काम किया है और अब वनडे सीरीज से पहले एक बार फिर यह साझेदारी देखने को मिलेगी।