Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और अपने बूथों को मजबूत करें…मथुरा में बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और अपने बूथों को मजबूत करें…मथुरा में बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ​नितिन नबीन ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने पहली बार यूपी के दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष का ब्रज की धरा पर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान अपने संबोधन में नितिन नबीन ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- मथुरा से सीएम योगी का बड़ा सियासी संदेश, बोले- 'सनातन की ताकत को दुनिया की कोई शक्ति मिटा नहीं सकती'

उन्होंने कहा, देश में चुनाव के समय पर ऐसी ताकतें सक्रिय हो जाती हैं, जो बांटने और काटने का काम करती हैं। इसी कारण से देश की जनता इन ताकतों को नकार रही है। पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि, आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और अपने बूथों को मजबूत करें।

वहीं, इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। बिहार विधानसभा में पांचवीं बार विधायक के रूप में सेवाए दे रहे हैं। संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नया दायित्व दिया है। इस दायित्व के पश्चात योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन धरा पर उनका प्रथम आगमन आह्लादकारी क्षण है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बनकर संबल बन रहा है। पांच साल से अधिक समय से यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में है। डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को धरातल पर उतारती है। हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराती है।

 

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम योगी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतजाम, बसों और बस अड्डों की बढ़ी निगरानी

 

Advertisement