Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ghade Ka Paani : इस मौसम में घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है, रखें इस दिशा

Ghade Ka Paani : इस मौसम में घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है, रखें इस दिशा

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Ghade Ka Paani: मिट्टी के घड़े का पानी मीठा और सेहतमंद होता है। प्राचीन काल से ही घड़े में पानी रखने की परंपरा चलती आ रही है। मिट्टी के घड़े की खासियत है कि गर्मियों में इसका पानी शीतल और मृदु होता है। जानकार बताते हैं कि घड़े का पानी पीने से गर्मियों में होने वाली बीमारियां पास नहीं फटकती है।  मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा मिट्टी का घड़ा वास्‍तु के लिहाज से भी बहुत अहम होता है।  मिट्टी के घड़े को घर में सही दिशा में और सही तरीके से रखा जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आइये जानते है  किस दिशा में रखना होगा शुभ।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

1.मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखें क्योंकि यह वरुण देव यानी कि जल के देवता की दिशा है। ऐसा संभव न हो तो उत्तर-पूर्व में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय बढ़ती है, उन्हें तरक्की मिलती है।

2.मिट्टी के घड़े को कभी खाली मत होने दीजिए। जब भी इसका पानी कम हो जाए तो तुरंत भर दीजिए। दरअसल पानी को धन माना गया है और मिट्टी का भरा घड़ा घर में धन संपत्ति को भी भरा रखता है।

3.अगर घर में आर्थिक तंगी चल रही हो या नौकरी करियर की दिक्कत आ रही हो तो मिट्टी के घड़े के आगे दीपक जलाने से ये परेशानियां कम होने के योग बनते हैं।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Advertisement