Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में रेलवे अफसर की शादी में जा पहुंची मुंबई से गर्लफ्रेंड, जमकर काटा हंगामा

Lucknow में रेलवे अफसर की शादी में जा पहुंची मुंबई से गर्लफ्रेंड, जमकर काटा हंगामा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा बने रेलवे अफसर की शादी में मुंबई से आयी गर्लफ्रेंड ने जमकर हंगामा काटा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को तिलक कार्यक्रम के बाद रविवार को गेस्टहाउस में बारात जानी थी। बारात निकलने की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक दूल्हे के घर पर मुंबई से उसकी आयी गर्लफ्रेंड पहुंच गई।

पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027 : बसपा ने खोल दिए अपने पत्ते, इस सीट से आशीष पांडेय उम्मीदवार घोषित, 40 से 50 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से युवती सीधा लड़के के घर पर आ धमकी और हंगामा शुरू कर दिया। बातचीत की कोशिश विफल होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। लड़के के पक्ष के लोग और प्रेमिका को लेकर पुलिस मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गई। देर रात तक पंचायत चलती रही।

उधर, वधू पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जब घटना की जानकारी हुई तब उन लोगों के भी होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोग भी मोहनलालगंज थाने पहुंच गए। वहां पर सारे पक्षों में आपस में बातचीत होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Advertisement