1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Amarnath Yatra Update : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बोले- इस बार 57 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा, 29 जून को होगी पहली पूजा

Amarnath Yatra Update : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बोले- इस बार 57 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा, 29 जून को होगी पहली पूजा

Amarnath Yatra Update : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा इस बार 57 दिनों तक चलने वाली है। जिसका शुभारंभ 3 जुलाई 2026 से होने वाला है और रक्षाबंधन के दिन यह संपन्न होगी। वहीं, पहली पूजा 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Amarnath Yatra Update : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा इस बार 57 दिनों तक चलने वाली है। जिसका शुभारंभ 3 जुलाई 2026 से होने वाला है और रक्षाबंधन के दिन यह संपन्न होगी। वहीं, पहली पूजा 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दी है।

पढ़ें :- Badrinath Dham 2026 : आज शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट,'बदरी विशाल' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा पूरा परिसर

जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ‘…यह यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। इस साल, यह यात्रा लगभग 57 दिनों तक चलेगी, जो कि पिछले सालों के मुकाबले ज़्यादा लंबी अवधि है। पहली पूजा 29 जून, 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। देश भर में J&K बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और Yes बैंक जैसी बैंकों की शाखाओं के ज़रिए एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।’

उपराज्यपाल ने आगे कहा, ‘रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए श्रद्धालुओं की उम्र 13 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अगर हम आंकड़ों पर नज़र डालें, तो पिछले सालों के मुकाबले इस यात्रा में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल के सालों में कई नए कदम उठाए गए हैं, जिनमें RFID कार्ड को अनिवार्य बनाना भी शामिल है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...