Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. कमजोर दिल वालों को ये वीडियो कर सकता है विचलित, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

कमजोर दिल वालों को ये वीडियो कर सकता है विचलित, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में लोग ठंडी-ठंडी और हरी वादियों के साथ-साथ झरनों में नहाकर जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। इसी दौरान ऐसे हादसे भी हो रहे हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही हैं। अभी उत्तराखंड के कैम्पटी फॉल में नहा रहे लोगों के बीच एक छह फीट लंबा सांप जा पहुंचा। झरने में सांप देखते ही उसमें नहा रहे लोगों की चीखें निकल गईं और वो जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे, जिससे उनको हल्की-फुल्की चोटें आई। अब झरने में नहाने का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको चक्कर आ सकते हैं। इस वीडियो में एक नहीं, बल्कि दो लड़कियां बुरी तरह फिसलते हुए चट्टानों पर गिरती नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- Video: इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुईं तो अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए दूल्हा-दुल्हन, वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल
https://s.w.org/images/core/emoji/13.1.0/72x72/1f970.png

एन्जॉय करते हुए गिरीं लड़कियां

वीडियो में आप देखेंगे कि पहाड़ों के बीच से बह रहे पानी में नहा रही लड़कियों ने जैसे ही पैर आगे बढ़ाया। वह धड़ाम से गिरी और उनके सिर पर जोरों की लगी। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन कहा जा सकता है कि, उस लड़की के सिर में बहुत गहरी चोट लगी होगी। इतना ही नहीं, जब दूसरी लड़की पहले गिरी लड़की को बचाने आई, तो उसका भी पैर फिसला और वो भी सिर के बल पत्थरों पर जा गिरी। अगर आपका दिल कमजोर है तो यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है, इसलिए कमजोर दिल वाले लोग इस वीडियो से दूर रहें। इस वीडियो (shocking accident on rock) के कमेंट बॉक्स में लोग क्या-क्या कमेंट पोस्ट कर रहे हैं आइए जानते हैं।

लोगों को लगा बड़ा धक्का

लड़कियों के बुरी तरह गिरने पर एक शख्स ने लिखा है, ‘यह कोई मजाक नहीं है, यह बहुत खतरनाक है’। दूसरा यूजर लिखता है, ‘क्या तुम दोनों ठीक हो? तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये लोग क्यों अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं? क्या ये चलने की जगह है? चौथे यूजर ने लिखा है, ‘मुझे नहीं लगता कि ये अब जल्दी से ठीक हो पाएंगी’। पांचवें यूजर ने लिखा है, ‘पहली लड़की को बचाने के चक्कर में दूसरी लड़की की फ्रेंड भी गिर गई, आशा करता हूं कि दोनों ठीक हो। कई यूजर्स ने इन दोनों लड़कियों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

पढ़ें :- सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने की बच्चों के साथ गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, बीएसए ने दिए जांच के आदेश
Advertisement