Global Javelin Throw Event in India: भारत ने 2036 ओलंपिक खेलों के मेजबानी की इच्छा जताई है। जिसके लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी की मेजबानी समिति को लेटर ऑफ इंटेंट (मंशा पत्र) भेजा था। इस बीच देश में एक ग्लोबल लेवल के जेवलिन थ्रो इवेंट के आयोजन की तैयारी चल रही है। इस इवेंट में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत दुनियाभर के एथलीट हिस्सा लेते नजर आएंगे।
पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) इस साल भारत में बड़े स्टार एथलीटों से सुसज्जित एक जेवलिन थ्रो कम्पटीशन करवाएगा, जिसमें नीरज चोपड़ा भी भाग लेते नजर आएंगे। पेरिस ओलंपिक्स के सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने भारत में अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों के साथ कम्पटीशन की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, “यह मेरा सपना है कि मैं भारत में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ कम्पटीशन करूं। उम्मीद है कि जल्द ही भारत किसी इंटरनेशनल इवेंट की मेजबानी करे और मैं उसका हिस्सा बन सकूं।” वहीं, भारत में अलग से जेवलिन थ्रो कम्पटीशन का आयोजन कुछ हद तक नीरज के सपने को पूरा कर सकता है।
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर की दूर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। लेकिन, पेरिस ओलंपिक्स में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था, लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर के जेवलिन थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था।