Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद कार्रवाई शुरू हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पढ़ें :- Goa NightClub Fire : गोवा नाइटक्लब में लगी आग से 25 की मौत, अवैध निर्माण की शिकायत के बाद भी संचालित हो रहा था नाइटक्लब, अग्निकांड के कई अनसुलझे सवाल
बताया जा रहा है कि, नाइट क्लब का निर्माण अस्थायी था। निमार्ण में ताड़ की पत्तियों का प्रयोग ज्यादा किया गया था, जिसके चलते आग तेजी से चारों तरफ फैल गयी। वहीं, इस अग्निकांड के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वहीं, शुरूआती जांच में नाइट क्लब में कई खामियां पाई गई हैं। कहा जा रहा है कि, नाइट क्लब में आग से बचाव के नियमों का उल्लंघन किया गया और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। बताया जा रहा है कि, आग लगने के बाद नाइट क्लब में मौजूद लोग घबराकर बाहर भागे और कुछ लोग जैसे ही कुछ लोग सीढ़ियां उतरकर नीचे गए, किचन ग्राउंड फ्लोर पर था और वे किचन में लगी आग के बाद उठे धुएं की चपेट में आकर वहीं फंस गए। ग्राउंड फ्लोर पर वेंटिलेशन भी नहीं था। यही वजह है कि सीढियों से कई शव बरामद किए गए। नाइट क्लब के एंट्री और एग्जिट गेट बेहद संकरे थे, जिससे लोग भाग नहीं सके और भीड़ में फंसकर हादसे का शिकार हो गए।