Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Rate 29 October : धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Gold-Silver Rate 29 October : धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold Silver Rate Today 29 October 2021: भारत में दिवाली (Diwali 2021) और धनतेरस (Dhanteras 2021) से पहले लोगों के बीच सोना-चांदी की खरीदारी को लेकर भारी उत्‍साह नजर आ रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के रेट के मुताबिक शुक्रवार 29 अक्टूबर को सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 47,927 रही, जबकि 28 अक्‍टूबर शाम में सोने की कीमत 48,066 थी। वहीं 999 शुद्धता वाली प्रति किलो चांदी की कीमत शुक्रवार सुबह 64,099 रही, जबकि ये 28 अक्‍टूबर 2021 शाम को 64,744 पर बंद हुई थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी

29 अक्‍टूबर को सोना- चांदी में आया इतना परिवर्तन आज सुबह सोना (999 शुद्धता 24 कैरेट 10 ग्राम) 139 रुपए 28 अक्‍टूबर शाम के मुकाबले कम हुआ। वहीं चांदी की कीमत कल  के मुकाबले 645 रुपये कम हुई है।

 सरकारी छुट्टियां के दिन भी रेट नहीं आते

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन IBJA (Indian Bullion Jewelers Association) शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। वहीं केंद्र की सरकारी छुट्टियां के दिन भी रेट नहीं आते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जो रेट आते हैं, उनमें और सर्राफा बाजार की रेट में अंतर दिख सकता है, क्‍योंकि इसकी वजह GST होती है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
Advertisement