आगरा। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। ये जानकारी प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Tourism Minister Jaiveer Singh) ने रविवार को दी है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Tourism Minister Jaiveer Singh) ने रविवार को आगरा के सर्किट हाउस में पर्यटन व विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा(Kailash Mansarovar Yatra) कर लाैटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। ये राशि श्रद्धालुओं के खाते में भेजी जाएगी।
पढ़ें :- Budget 2026 : मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- मोदी सरकार के पास अब न आइडिया, न पॉलिसी विजन और न ही बची है कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति
पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूर्ण होगा। आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा। सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी। सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।