Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 28 फरवरी को Google Play Music हो जाएगा बंद, इस म्यूजिक ऐप से होगा रिप्लेस

28 फरवरी को Google Play Music हो जाएगा बंद, इस म्यूजिक ऐप से होगा रिप्लेस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: गूगल प्ले म्यूजिक ऐप काअगर इस्तेमाल करतें है तो हम आपके लिए एक बड़ी खबर लाएं हैं। इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ी निराशा होने जा रही है। दरअसल अधिकतर एंड्रायड स्मार्टफोन में पाया जाने वाला यह ऐप इसी महीने 24 फरवरी को बंद हो रहा है।

पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुआ Realme 14T 5G स्मार्टफोन, फर्स्ट सेल आज से शुरू, चेक करें ऑफर्स

जानकारी के मुताबिक गूगल अपने प्ले म्यूजिक  ऐप को यूट्यूब म्यूजिक ऐप से रिप्लेस करने जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल इस बारे में घोषणा की थी। यह ऐप पिछले करीब 8 साल से चल रहा था।  जानकारी के मुताबिक अधिकतर एंड्रॉयड डिवाइस में इस ऐप को खोलने पर कंपनी की ओर से शटडाउन का मैसेज आ रहा है।

मेसेज में यूजर्स को कहा जा रहा है,’ 24 फरवरी 2021 के बाद आपके सभी डेटा को रिमूव कर दिया जाएगा। इसमें आपका म्यूजिक लाइब्रेरी, सभी अपलोड्स, पर्चेजेज या जो कुछ भी गूगल प्ले म्यूजिक ऐप पर है सब शामिल है। इस दिन के बाद इसे रिकवर करने का कोई तरीका नहीं मिलेगा.’ यूजर्स को मेसेज में म्यूजिक रिप्लेस करने का विकल्प भी आ रहा है।’

पढ़ें :- UP Board Result 2025: डिजिलॉकर या SMS से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
Advertisement