Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था करे सरकार : अखिलेश यादव

प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था करे सरकार : अखिलेश यादव

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महाकुंभ के अवसर पर उप्र में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा की बाधा भी कम होगी और जाम का संकट भी। जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ़ 30 किमी पहले से ही नवाबगंज में जाम, रीवा रोड की तरफ़ से गौहनिया में 16 किमी पहले से जाम और वाराणसी की तरफ़ से 12 से 15 किमी के जाम के व ट्रेन के इंजन तक में भीड़ के प्रवेश कर जाने के समाचार हर जगह प्रकाशित हो रहे हैं। आम जन जीवन दूभर हो गया है। उप्र सरकार असफल हो चुकी है। वो अहंकार से भरे झूठे विज्ञापन में ही दिख रही है लेकिन सच में ज़मीन पर नदारद है।

Advertisement