Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार की 243 में से 12 सीटों पर महागठबंधन के दल आमने-सामने, जानें- किन सीटों पर टक्कर

बिहार की 243 में से 12 सीटों पर महागठबंधन के दल आमने-सामने, जानें- किन सीटों पर टक्कर

By Abhimanyu 
Updated Date

Mahagathbandhan candidates face off in Bihar elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले महागठबंधन एकजुटता के दावे कर रहे थे, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर अंदरूनी कलह ने एकजुटता के दावों की पोल खोल दी। अब स्थिति ये है कि महागठबंधन के घटक दलों ने 243 में से 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन

महागठबंधन के प्रमुख दल आरजेडी और कांग्रेस के बीच छह सीटों पर सीधा मुकाबला होने वाला है, जबकि कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चार सीटों पर आमने-सामने होंगी। इसके अलावा, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और आरजेडी के बीच दो सीटों पर कड़ी टक्कर है। सोमवार को आरजेडी ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आइये जानते हैं कि महागठबंधन के दलों को किन सीटों पर अपने सहयोगियों से मुकाबला करना है।

इन 12 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

1- बछवाड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश कुमार राय का मुकाबला कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास से होगा।

2- नरकटियागंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के दीपक यादव का मुकाबला कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडे से होगा।

पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

3- बाबूबरही विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी के बिंदु गुलाब यादव का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार सिंह कुशवाहा से है।

4- वैशाली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजीव सिंह का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के अजय कुमार कुशवाहा से है।

5- राजा पाकर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी दास का सीधा मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मोहित पासवान से है।

6- कहलगांव विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के रजनीश भारती का सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा से है।

7- बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ओमैर खान का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शिव कुमार यादव से है।

पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

8- सिकंदरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के उदय नारायण चौधरी से है।

9- चैनपुर विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी के बाल गोविंद बिंद का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के बृज किशोर बिंद से है।

10- सुल्तानगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ललन कुमार का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के चंदन कुमार सिन्हा से है।

11- करगहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा का सीधा मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महेंद्र प्रसाद गुप्ता से है।

12- वारसलीगंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की अनिता देवी महतो का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सतीश कुमार से है।

पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
Advertisement