Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Grand welcome to CM Yogi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, लोगों ने फूलों की बारिश और ढ़ोल नगाड़े के साथ किया भव्य स्वागत

Grand welcome to CM Yogi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, लोगों ने फूलों की बारिश और ढ़ोल नगाड़े के साथ किया भव्य स्वागत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Grand welcome to CM Yogi:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सीएम योगी के एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक जगह-जगह स्वागत किया गया। सीएम योगी पर फूलों की बारिश की गई।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मोहदीपुर, यातायात तिराहा, झूलेलाल मंदिर के पास भारी संख्या मे लोगों ने स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। सीएम योगी आज श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी के समाधि मंदिर में श्री रामनामी चुनरी ओढ़ाई।

सीएम योगी के स्वागत के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक करीब 20 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक के साथ स्थानीय लोग पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहदीपुर, यातायात तिराहा, झूलेलाल मंदिर के पास भारी संख्या मे लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए ढोल नगड़े के साथ पहुंचे हैं। समर्थक जय श्रीराम के नारे लगाकरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथका स्वागत कर रहे हैं।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं में स्मार्टफोन-टैबलेट का वितरण करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में संबोधन के जरिये मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सफाई मित्रों के सम्मान समारोह के मंच से सीएम नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

Advertisement