Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Axiom Mission 4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सीएम योगी से की मुलाकात

Axiom Mission 4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सीएम योगी से की मुलाकात

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है।

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल

उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले भारत के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी का गृह जनपद लखनऊ आगमन पर स्वागत किया। भारत की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास की प्रतीक आपकी असाधारण उपलब्धि नई पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। आपके स्वर्णिम भविष्य और नवोन्मेषी अभियानों हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

वहीं, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 10 वर्षों में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। साथ ही, कई महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा होगा। अंतरिक्ष में बिताए गए पलों के बारे में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि, ये एक काफी चुनौतीपूर्ण होता है। शुरू में ज्यादा दिक्कत होती है फिर आपका शरीर वहां के माहौल के अनुकूल हो जाता है। कहा कि अंतरिक्ष यान से भारत को देखना एक भावुक पल होता है कि जहां से आप आए हैं और अब इतनी दूर हैं। भारत बेहद सुंदर दिखता है। उन्होंने बताया कि, अंतरिक्ष पर जाने वाले यात्रियों के पीछे एक बड़ी टीम होती है जो लगातार काम कर रही होती है। इतनी बड़ी सफलताएं सामूहिक प्रयास का नतीजा होती हैं।

 

 

पढ़ें :- Audio Viral : जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर इंदरप्रीत पैरी को धमकी, बोला था-अब या तो मैं रहूंगा या आप...
Advertisement