Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Guava Benefits :  रोज 1 ​अमरूद खाने से ठीक होती है ये बीमारी , स्वस्थ रहता है  पाचन तंत्र

Guava Benefits :  रोज 1 ​अमरूद खाने से ठीक होती है ये बीमारी , स्वस्थ रहता है  पाचन तंत्र

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guava Benefits : अमरूद स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और  होता है।  यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, पाचन को सुधारना, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है। अमरूद का गूदा और छिलका दोनों ही पॉलीफेनॉल्स से भरपूर हैं और इनमें मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

पढ़ें :- Guava Health Benefits : अमरूद खाने के जबरदस्त फायदे , शुरू कर दें आप भी खाना

अमरूद के इसी गुण के चलते गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर अमरूद खाने की सलाह देते है। जहां अमरूद खाने के कई फायदे हैं तो वहीं कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। कई प्रकार के सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को अमरूद नहीं खाना खहिए।

अमरूद फाइबर का अच्छा स्रोत है, विशेषकर जब इसे छिलके सहित खाया जाए। फाइबर मल को मुलायम बनाता है और आंत में आसानी से गुजरने में मदद करता है। अमरूद इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत असरदार है, क्योंकि इसमें संतरे से भी कई गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और संक्रमणों से लड़ता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल
एक अध्ययन में स्वस्थ वयस्कों को ग्लूकोज ड्रिंक के साथ या बिना गुआवा अर्क दिया गया। जिन लोगों ने अमरूद अर्क का सेवन किया, उनके भोजन के बाद ब्लड शुगर में वृद्धि कम पाई गई। इसका मतलब है कि अमरूद खाने से शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है।

Advertisement