Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gudi Padwa 2022 : इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

Gudi Padwa 2022 : इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gudi Padwa 2022 : पर्व और त्योहारों की श्रृंखला में चैत्र माह में पूजा पाठ की धूम रहेगी। हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश आदि जगहों पर गुड़ी पड़वा का त्योहार मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। गुड़ी का शाब्दिक अर्थ  झंडा और प्रतिपदा तिथि को पड़वा कहा जाता है। गुड़ी पड़वा का पर्व गोवा, महाराष्ट्र सहित समूचे दक्षिण भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

गुड़ी पड़वा को फसल उत्सव भी कहा जाता है। देश के कई हिस्सों में नई फसल के आगमन की खुशी में लोग धूमधाम के साथ गुड़ी पड़वा का त्‍योहार मनाते हैं। गुड़ी पड़वा के मौके पर पूरन पोली, श्रीखंड, मीठे चावल जैसे पकवान बनाए जाते हैं।

गुड़ी पड़वा की तिथि – 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार
गुड़ी पड़वा प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 1 अप्रैल 2022, दिन शुक्रवार सुबह 11:53 मिनट से शुरू
गुड़ी पड़वा प्रतिपदा तिथि समाप्त – 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार रात 11:58 मिनट तक

गुड़ी पड़वा के पर्व को लोग बहुत उत्साह पूर्वक मनाते है। इस दिन घरों में तरह तरह के पकवानों को बनाया जाता है। लोग मंदिरों में जा कर भगवान की पूजा करते है। उत्सव के इस दिन लोग नृत्य संगीत में त्योहार का आनंद उठाते है। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम
Advertisement