Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gujarat Election 2022: पोरबंदर में चुनावी ड्यूटी के दौरान दो जवानों की हत्या

Gujarat Election 2022: पोरबंदर में चुनावी ड्यूटी के दौरान दो जवानों की हत्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Porbandar News: पोरबंदर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां  भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान ने अचानक फायरिंग कर दी जिससे उसके दो साथी जवानों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि अर्धसैनिक बल के जवानों की यहां चुनावी ड्यूटी थी। आरोपी की पहचान एस इनौचा सिंह के रूप में हुई है और गुजरात पुलिस के बयान के अनुसार, वह आईआरबी में कांस्टेबल है। आरोपी और मृतक मणिपुर की एक सीआरपीएफ बटालियन के जवान हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

गुजरात पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अन्य पुलिस कर्मचारियों पर अपनी राइफल एके-47 से गोलियां चला दीं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, जवानों के बीच झगड़े के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

जिला चुनाव अधिकारी ने दी ये जानकारी

पोरबंदर के कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी एएम शर्मा ने कहा कि उन्हें अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अर्धसैनिक बल के जवानों को यहां भेजा गया था। पोरबंदर जिले में पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा।

Advertisement