Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat News: नमक फैक्टरी की दीवार गिरने से चपेट में आए 12 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Gujarat News: नमक फैक्टरी की दीवार गिरने से चपेट में आए 12 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat News:  गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। यहां पर नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस-प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वहीं, इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ये घटना सागर साल्ट फैक्टरी में हुई है। गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री तथा स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि सरकार हादसे में घायल और मृत परिवारों के साथ है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम 12 श्रमिकों की जान गई है। मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं, उनके बचाव का काम जारी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 2—2 लाख और घायलों को 50—50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement