Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना , लंबी साधना का पर्व कल से शुरू

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना , लंबी साधना का पर्व कल से शुरू

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gupt Navratri 2023 : सनातन धर्म में आदिशक्ति  मां जगदंबा की पूजा अर्चना बहुत विधि विधान से की जाती है। नवरात्रि के विशेष अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की झोली भरती है। भक्तों का कष्ट हरती है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

आषाढ़ का महीना शुरू हो गया है और इसी महीने में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) पर्व पड़ रहा है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि के बारे में बताया है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। वर्ष 2023 में गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व 19 जून, दिन सोमवार से प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति 28 जून, बुधवार को होगी।

दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के व्रत में मां दुर्गा ( Ma Durga) के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा भक्तों की हर मनोकामना मां पूरी करती हैं। इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।

Advertisement