Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Margi 2021: गुरु चलेंगे 120 दिन बाद सीधी चाल, इन राशियों को गोचर का मिलेगा विशेष फल

Guru Margi 2021: गुरु चलेंगे 120 दिन बाद सीधी चाल, इन राशियों को गोचर का मिलेगा विशेष फल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Margi 2021: अक्टूबर का महीनों ग्रहों की चाल के अनुसार महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वक्री और मार्गी चाल को विशेष माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह मार्गी अवस्था में होता है तो ये माना जाता है ये अपनी सीधी चाल से गति कर रहा है, वहीं जब कोई ग्रह वक्री होता है तो ये कहा जाता है ये ग्रह उल्टी चाल चल रहा है। वर्तमान में समय में बुध और गुरु भी वक्री अवस्था में हैं। गुरु मकर राशि में शनि के साथ युति बनाकर भ्रमण कर रहे हैं। वहीं बुध ग्रह कन्या राशि के साथ गोचर कर रहा है।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर 2021, सोमवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को गुरु और बुध मार्गी होंगे। बुध कन्या राशि में मार्गी होंगे, वहीं गुरु मकर राशि में वक्री होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान और बुध को बुद्धि का कारक है। 120 दिन तक वक्री रहने के बाद 18 अक्‍टूबर को गुरु मार्गी (Guru Margi) होने जा रहे हैं। गुरु की चाल में यह परिवर्तन कुछ राशि (Zodiac Signs) वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन जातकों को करियर में सफलता (Success in Career) मिलेगी। साथ ही नया घर-गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा। वहीं कुछ राशि वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशि वालों का करियर होगा बेहतर
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. पद-सम्‍मान मिल सकता है. नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए मार्गी गुरु जॉब में प्रमोशन दिलाएंगे। वहीं नौकरी बदलने के इच्‍छुक लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी। धन लाभ होगा। नई गाड़ी खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों को भी करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। चूंकि गुरु धनु राशि के ही स्वामी ग्रह हैं इसलिए इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक तंगी खत्‍म होगी। इंक्रीमेंट मिल सकता है।

मीन (Pisces): मीन राशि वालों की भी करियर में उन्‍नति होगी। यदि नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह अच्‍छा समय है। धन लाभ होगा। कारोबारियां का मुनाफा बढ़ेगा। बिजनेस बढ़ेगा।

Advertisement