Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Hair Care: एक महिने में ही बाल हो जाएंगे घने लंबे और काले, बस रुटीन में शामिल करें ये बेहद आसान से टिप्स

Hair Care: एक महिने में ही बाल हो जाएंगे घने लंबे और काले, बस रुटीन में शामिल करें ये बेहद आसान से टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेसों की तरह चमकते और खूबसूरत बालों की चाहत हर लड़की की होती है। लंबे काले बालों के लिए महिलाएं क्या जतन नहीं करती है। कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी कई लड़कियों के बालों की ग्रोथ बहुत धीमी होती है और उनके बाल जल्दी-जल्दी नहीं बढ़ते हैं।

पढ़ें :- विटामिन ई और एलोवेरा का ये देसी नुस्खा, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज

लंबे और घने बाल पाना कोई आसान काम नहीं है।  खराब जीवनशैली की वजह से बाल बढ़ेंगे नहीं, बल्कि असमय झड़ते हैं, सफेद होने लगते हैं। बालों का बढ़ना कई बार धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रॉपर हेयर केयर ना करने से भी रुक जाता है। आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलों करके आप भी अपने बालों को घना, काला और लंबा बना सकती हैं।

बालों में तेल न लगाने से बालों का बढ़ना रुक जाता है। बालों के लिए नारियल तेल बहुत अच्छा होता है। नारियल का तेल जरूर लगाएं। बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल सबसे फायदेमंद होता है। तेल को स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह से पंद्रह मिनट तक मसाज करें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें।

बहुत सी लड़कियों को रोज बाल धोने की आदत होती है। लड़कियों को लगता है कि बालों को हर दिन साफ करने से बाल मजबूत रहते हैं। रोज बाल धोने से स्कैल्प पर उपस्थित नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। इसी तेल से बाल हेल्दी रहते हैं।

बालो को बढ़ाने के लिए उन्हे समय समय पर ट्रिम कराना जरुरी है। बाल लंबे रखें, पर बीच-बीच में इसे ट्रिम करवाना भी जरूरी है। ऐसा करने से बाल घने होते हैं। जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।

पढ़ें :- Weight Loss : ये डाइट प्लान करें फॉलो, 1 हफ्ते में आसानी से घटा सकते हैं 2 किलो वजन, जानिए क्या खाना होगा?

इन सब के साथ बालों को पोषण देना भी बेहद आवश्यक होता है। कम पानी पीने से न सिर्फ बाल, शरीर और त्वचा की समस्याएं भी होने लगती है। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए दिन में रोजाना आठ से दस गिलास पानी जरुर पिएं।

Advertisement